
राजस्थान सरकार ने राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के निलंबित अधिकारी और एक महिला कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह अधिकारी व महिला कांस्टेबल हाल में एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर विवाद में आए थे जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने इन दोनों को सेवाओं से बर्खास्त किए जाने की पुष्टि की। ‘‘बर्खास्तगी के आदेश आज उन्हें दे दिए जाएंगे।’’ सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद इन दोनों के खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा नियमों के तहत यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है। अधिकारी व महिला कांस्टेबल इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।आरोपी अधिकारी हीरा लाल सैनी (54) का जयपुर में तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। इसमें वे एक स्वीमिंग पूल में यौन गतिविधियों में संलिप्त नजर आए। महिला कांस्टेबल का छह साल का बेटा भी उस समय उसी पूल में खेल रहा था। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने अधिकारी और महिला कांस्टेबल को विभागीय जांच के बाद नैतिक दुराचरण के मामले में 8 सितंबर को निलंबित कर दिया।