बालोद

आत्मा ने किया परेशान , प्रेमिका से जुड़ा मामला

17 साल पहले जो मामला लाश की तरह जमीन में दफन हो गया था, अब उस मामले के साथ ही दफन लाश निकालने की कोशिश जारी है

बालोद न्यूज़ शुक्रवार रात करकाभाट निवासी टीकम राम कोलियारा ने अपने घर वालों को एक ऐसी बात बताई जिसे किसी ने सोचा भी नहीं था. टीकम ने अपने परिजनों को बताया कि फरवरी माह 2003 में उसने अपनी प्रेमिका को परेशान करने वाले छबेश्वर कुमार गोयल को मौत के घाट उतार दिया था, यह बात सुनकर सब चौक गए और टीकम को फटकार लगाने लगे. फिर भी वह अपनी बात पर अड़ा रहा. थोड़ी देर में परिजनों ने ग्रामीणों को इकट्ठा किया और पुलिस को जानकारी दी. उसी रात पुलिस टीकम को उठाकर थाने ले गई युवक ने बताया कि 17 साल पहले उसकी प्रेमिका (वर्तमान में पत्नी) को उसका दोस्त छबेश्वर कुमार काफी परेशान करता था. जिसके चलते आवेश में आकर योजनाबद्ध तरीके से उसे मौत के घाट उतार दिया और छबेश्वर के घर मे फोन कर स्वयं छबेश्वर बनकर बता दिया कि वह काम करने के लिए दूसरी तरफ जा रहा है वह कभी घर वापस नहीं आएगा  टीकम को जब उसकी प्रेमिका (वर्तमान में पत्नी) ने उसे बताया कि उसका दोस्त छबेश्वर प्रेमिका को काफी परेशान कर रहा है. जिसके बाद टीकम अपने दोस्त को नर्सरी की तरफ ले गया और कुछ खाने को दिया जिसमें बेहोशी की दवाई मिला दी थी जैसे ही छबेश्वर बेहोश हुआ तो टीकम ने रॉड से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया और फिर एक बोरी में भरकर उसे दफना भी दिया  टीकम लगातार दो महीने से परेशान था उन्होंने बताया कि छबेश्वर आत्मा उसे लगातार दो महीने से परेशान कर रही है, जिसके चलते उसने बैगा के पास कई बार जाकर समाधान मांगा लेकिन समाधान नहीं हो पाने से उसने अपना गुनाह कबुल कर लिया.आज भी खुदाई जारी है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!