रायपुरछत्तीसगढ

खैरागढ़ को जिला बनाने की चुनावी घोषणा पर सियासी संग्राम,पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पिछले विधानसभा चुनाव के समय के उनके वादों को दिलाया याद  

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के साथ खैरागढ़ को जिला बनाने की चुनावी घोषणा पर सियासी संग्राम मच गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को ट्वीट किया, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पिछले विधानसभा चुनाव के समय के उनके वादों को याद दिलाया।

मुख्यमंत्री बघेल ने खैरागढ़ उपचुनाव के तीन चुनावी वादों को ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के 24 घंटों के भीतर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला बनाया जाएगा साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालाबांधा को उप-तहसील बनाया जाएगा। खैरागढ़ में दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की आदमकद प्रतिमा लगेगी।

मुख्यमंत्री बघेल के ट्वीट को टैग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा तीन साल में खैरागढ़, छुईखदान,गंडई में एक रुपये का निर्माण नहीं कराया। अब शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता और बकाया बोनस देने की तरह ही 24 घंटे में जिला बना देंगे? देवव्रत सिंह जब कांग्रेस में थे, तब प्रताड़ित किया, अब उनकी प्रतिमा बनाने की बात कर रहे हैं।

डॉक्टर रमन के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब! आप शायद भूल रहे हैं कि ये “नवा छत्तीसगढ़” है जो “झुकेगा नहीं..रुकेगा नहीं”। यहाँ 2 घंटे में किसानों का कर्ज माफ होता है, आदिवासियों की जमीन वापस होती है। फिर 24 घंटे तो बहुत हैं, आप बस देखते जाएं। जिला भी बनेगा, बनकर रहेगा। स्वस्थ रहें, मस्त रहें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि मान. मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़(कांग्रेस शोषित) अब कांग्रेस पार्टी ब्लैकमेलिंग भी करने लगी… यदि खैरागढ़ हारेंगे तो जिला नहीं बनेगा…? ये तो खैरागढ़ की जनता और लोकतंत्र दोनों का अपमान है..। आप और आपकी पार्टी आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान दोनों खो चुकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!