रायपुरछत्तीसगढ

जनता की मांग पर पश्चिम विधानसभा में निरन्तर विकास

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र को विकसित करने निरन्तर कार्य कर रहे हैं, इसी क्रम में उन्होंने आज जोन क्र.07 अन्तर्गत विभिन्न स्थानों में आमजन एवं सामाजिक संस्था के मांगों के अनुरूप शेड निर्माण एवं सामुदायिक भवन में अतिरिक्त निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।

विकास उपाध्याय द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों से आम जन-मानस में काफी उत्साह का माहौल है। विधायक विकास उपाध्याय लगातार पश्चिम विधानसभा में विकास की ओर प्रगतिशील होकर निःस्वार्थ भाव से कार्यरत् हैं। इनके द्वारा आज जोन क्र.07 अन्तर्गत शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्र.23 में किये गए भूमि पूजन का विवरण –

  1. कोटा रेलवे फाटक के पास प्रथम शेड निर्माण।
  2. कोटा रेलवे फाटक के पास द्वितीय शेड निर्माण।
  3. ढीमर पारा में दन्तेश्वरी मंदिर के पास सामुदायिक भवन में प्रथम तल पर कक्ष एवं अन्य निर्माण।
  4. सिद्धेश्वरी मंदिर के पास ज्योति नगर कोटा के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त निर्माण इत्यादि विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया इस दौरान नगर निगम जोन क्र.07 के अधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!