
बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका /// ग्राम कौहाजुनवानी में शनिवार को कुछ लोग सामान लेने के लिए पहुंचे तो दुकान बंद थी। लेकिन घर का दरवाजा खुला हुआ था। इस पर उन्होंने काफी आवाज दी। लेकिन काफी देर तक कोई नहीं बोला तो ग्रामीण अंदर चले गए। जहां खून से लथपथ समारिन बाई का शव पड़ा हुआ था।

वृद्धा की गला रेतकर हत्या मामले में, पुलिस को शक है की ये मामला सिर्फ लूटपाट का नहीं हो सकता। पुलिस ने बताया कि दरवाजा अंदर से खोला गया था। ऐसे में आशंका है- हत्यारे को सामरिन बाई जानती थी। इसी के चलते उसने दरवाजा रात को खोल दिया। इसके अलावा मौके पर कोई हथियार नहीं मिला।
हत्यारा अपने साथ जो हथियार लेकर आया था उसे वारदात के बाद लेकर चला गया। यह भी आशंका है कि हत्या को लेकर पहले से ही साजिश रची गई। महिला सामरिन बाई के दो बेटे हैं। दोनों बेटे उससे अलग ही रहते हैं। बड़ा बेटा अपनी ससुराल में रहता है, तो दूसरा अपने परिवार के साथ गांव में ही घर से करीब डेढ़-दो किमी रहता है।
पुलिस को वारदात में किसी परिचित पर ही हत्या का संदेह है। अभी तक वारदात में इस्तेमाल कोई हथियार नहीं मिला है। घर में सामरिन बाई अकेले ही रहती थी। वारदात के बाद मकान में लूट और छीना-झपटी के निशान नहीं मिले हैं। इसके चलते वारदात के पीछे हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

