कानपूर

सरकारी नौकरी का लालच देकर की दोस्ती , अंजान जगह पर ले जाकर की अश्लीलता

कानपूर न्यूज़ दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। फिर दोनों की बातचीत होने लग गई। आरोपी ने महिला की सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने की बात कही। जिसके बाद उसे बहाने से मिलने बुलाया और एक सूनसान जगह पर ले गया। जहां उसने उसके साथ अश्लीलता और छेड़छाड़ की। किसी तरह से महिला वहां से बचकर बाहर आई। उसने पुलिस में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।लखनऊ से आई एक महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसका सम्पर्क रमाकांत नाम के एक युवक से हो गया था। जिसने खुद को कठवारिया थाना कुलपहाड़ जिला महोबा का निवासी बताया था। कहा था कि वह एक टीचर है। बातचीत के दौरान रमाकांत ने उससे कहा कि वह उसकी सरकारी नौकरी एक सरकारी अस्पताल में लगवा सकता है।उसकी यह बात सुनकर महिला ने नौकरी के लिए हां कर दिया। उसने उसे अपना मोबाइल नंबर भी दे दिया। फिर जब महिला ने नौकरी के लिए दोबारा कहा। तो उसने उसे मूसानगर बुलाया और कहा कि एक फॉर्म में साइन करना है। महिला लखनऊ से मूसानगर पहुंच गई। जहां पर दोनों की मुलाकात हुई। वह मुझे एक एकांत जगह में ले गया। थोड़ी देर बातचीत करने के बाद आरोपी ने महिला का हाथ पकड़ लिया और उससे अश्लील हरकतें करना लगा। जिससे वह घबरा गई और वहां से निकल कर सड़क पर चली गई। फिर वहां से अपने घर चली गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी है फरार

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!