रायपुरछत्तीसगढ

NSUI कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में की जमकर नारेबाजी , पूर्व मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

रायपुर एवस धमाका /// सिविल लाइन थाने में एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत के विरुद्ध एफआइआर कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस प्रशासन एवं कांग्रेस पार्टी के साथियों से अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का प्रयास किया। इसको लेकर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे एवं अन्य कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने में एफआइआर करने और कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जिस प्रकार भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस प्रशासन एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार अभद्र टिप्पणी की यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा मंत्री रुद्र गुरु से मिलने के लिए मुंगेली जिले से दो लोग आए थे।

मंत्री से मिलने के बाद बाहर निकलकर अपने घर लौटने के समय भाजपा के लोगों ने दोनों से मारपीट की। दोनों युवकों की शिकायत पर गंज पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। जिससे भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत के साथ अन्य भाजपाइयों ने अभद्रता की और पुलिस से भी नोंकझोक की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!