कर्नाटकदेश

कर्नाटक : हिजाब बैन को लेकर उठे विवाद के बीच अब एक वीडियो आया सामने , शिमोगा में तिरंगे को उतारकर एक छात्र ने भगवा झंडा लगाया

कर्नाटक न्यूज़ धमाका /// हिजाब बैन को लेकर उठे विवाद के बीच अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें शिमोगा के एक कॉलेज में एक लड़के को पोल पर चढ़ते और भगवा झंडा फहराते हुए दिखाया गया है। छात्र ने कथित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज को भगवा ध्वज से बदल दिया। वीडियो में नीचे झंडा फहराते हुए छात्रों को जयकार करते दिखाया गया है। वहां जमा हुए अधिकांश छात्र भगवा झंडे या स्टोल लहरा रहे थे। शिमोगा में मंगलवार सुबह पथराव की घटना के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है।

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि कर्नाटक के कुछ शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि एक मामले में राष्ट्रीय ध्वज को भगवा ध्वज से बदल दिया गया था। मुझे लगता है कि कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रभावित संस्थानों को एक हफ्ते के लिए बंद कर देना चाहिए। शिक्षण ऑनलाइन जारी रह सकता है।

इस घटना पर राष्ट्रीय जनता दल ने प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रीय जनता दल के ट्विटर अकाउंट से भगवा झंडा फहराने का वीडियो पोस्ट किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा कर्नाटक के शिमोगा में तिरंगे को उतारकर भाजपाई बवालियों ने भगवा झंडा लहराया! जिस राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान के लिए लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी, उसी राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर ये अंग्रेजों के मुखबिर भाजपाई आज उतार उतारकर फेंक रहे हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!