छत्तीसगढबीजापुर

बस्तर में अब डेंगू के बाद मलेरिया का कहर,3 और बच्चे भी मलेरिया की चपेट में,बच्चे और महिला की मौत

बीजापुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गांव तामोड़ी का बालक आश्रम मिरतुर में चल रहा है। छात्र दिनेश नाग (07) इसी आश्रम में रहकर पढ़ाई करता था। आश्रम के अधीक्षक मोतीराम कड़ती ने बताया कि, 3 दिन पहले दिनेश की तबीयत खराब हुई थी। उसे मिरतुर के अस्पताल लेकर गए, जहां मलेरिया की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद मिरतुर अस्पताल के डॉक्टर छात्र का इलाज कर रहे थे।

जिले में मलेरिया से दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र और एक महिला की मौत हो गई है। छात्र आश्रम शाला में रहकर पढ़ाई करता था। वह 3 दिनों से बीमार था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात वह सोया, लेकिन शनिवार की सुबह उसने आंख नहीं खोली।

बीमारी के चलते छात्र ने दम तोड़ दिया है। फिलहाल मामले की विभागीय जांच भी चल रही है। इधर, महिला ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इससे पहले डेंगू ने बस्तर इलाके में परेशानी बढ़ाई थी, अब मलेरिया ने चिंता बढ़ा दी है।

आश्रम में शुक्रवार की रात छात्र रोज की तरह अपने बेड में सो गया था। तब तक उसकी तबियत ठीक थी। सब से बातचीत भी कर रहा था। लेकिन, जब सुबह आश्रम के बच्चे उसे उठाने के लिए पहुंचे तो वह उठा ही नहीं। छात्र ने दम तोड़ दिया था। इस मामले की जानकारी जिले के अधिकारियों और परिजनों को दी गई है। इधर, छात्र की मौत के बाद परिजन और अफसर भी आश्रम पहुंचे हैं। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

आश्रम के 3 और बच्चे बीमार

आश्रम के अधीक्षक ने बताया कि, आश्रम में पढ़ने वाले 3 और बच्चे भी बीमार हैं। वे भी मलेरिया से पीड़ित हैं। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। जो 3 बच्चे बीमार हैं उनके परिजनों और विभाग के अधिकारियों को जानकारी भी दे दी गई है।

महिला की हुई मौत

जिले के उसूर ब्लॉक की रहने वाली महिला सविता यालम भी मलेरिया से पीड़ित थी। जिसका पहले आवापल्ली के अस्पताल में इलाज चला। जब स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया तो महिला को बीजापुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मलेरिया से एक दिन में यह दूसरी मौत है।

डेंगू ने बढ़ाई चिंता

बस्तर में मौसमी बीमारियों का कहर लगातार जारी है। सिर्फ बस्तर जिले में ही डेंगू के अब तक 578 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 13 लोगों की जांच में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि,डेंगू से निजात दिलाने प्रशासन भी हर संभव प्रयास कर रहा है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!