सुकमाछत्तीसगढ

सुकमा : म्यूजिक ग्रुप ने हल्बी में बनाया गाना, फीलिंग वाला लव, हिंदी-इंग्लिश और छत्तीसगढ़ी में भी इनके गाने

सुकमा न्यूज़ धमाका /// जिले में बम धमाकों की आवाजों के बीच अब युवाओं की सिंगिंग की प्रतिभा भी निकलकर सामने आ रही है। नक्सल प्रभावित इलाके के युवा क्षेत्रीय बोली हल्बी में म्यूजिक वीडियो एल्बम बना रहे हैं। युवाओं के म्यूजिक वीडियो एल्बम को अब लोगों का भी खूब प्यार मिलने लगा है। हाल ही में सुकमा के 6 दोस्तों ने हल्बी बोली में ‘फीलिंग वाला लव’ वीडियो एल्बम रिलीज किया है। इसे इन्होंने बस्तरिया सॉन्ग नाम दिया है। 2 दिनों में ही इस वीडियो को 50 हजार लोगों ने देख लिया है। इससे पहले दिसंबर में रिलीज किए गए एक हल्बी सॉन्ग को 4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा था।

इस म्यूजिक ग्रुप के युवा अनुराग और विमल ने बातचीत में बताया कि महज साल भर पहले ही 6 दोस्तों ने मिलकर एआर म्यूजिकल ग्रुप को खड़ा किया है। ये सभी युवा 22-23 साल के ही हैं। इनमें से एक म्यूजिक कंपोज करता है तो दूसरा वीडियोग्राफी में माहिर है। कोई एक्टिंग करता है तो किसी में डांस की प्रतिभा है। युवाओं ने बताया कि हिंदी, इंग्लिश से लेकर छत्तीसगढ़ी में तो बहुत से वीडियो एल्बम बनते हैं। लेकिन, वे कुछ अलग करना चाहते थे। इसलिए इन्होंने हल्बी में एल्बम बनाने की शुरुआत की। जो अब लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!