भोपालमध्यप्रदेश

MP : पूरी रात पानी टंकी पर ठंड के बीच तीन मासूमों के साथ दंपती ने गुजारी रात

भोपाल न्यूज़ धमाका /// शहर के गोविंदपुरा स्थित कस्तूरबा नगर हनुमान मंदिर के पास शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे युवक परिवार के साथ पानी की टंकी पर चढ़े परिवार को पुलिस और नगर निगम समेत एसडीइआरएफ की टीम नीचे उतारने में रविवार दोपहर तक नाकामयाब रही। सुबह पड़ोस के परिवार ने टंकी पर चढ़े परिवार के लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था की थी। चाय नाश्ता करने के बाद परिवार के सदस्य टंकी पर धूप में बैठ गए। परिवार और पुलिस के बीच अब बातचीत भी कम हो गई है।

पुलिस और आलाधिकारी समेत रेस्क्यू टीम बस यही सोच रही है कि किसी तरह से परिवार को पानी की टंकी से नीचे उतारा जा सके, लेकिन अभी तक कोई विकल्प समझ नहीं आया है, जिससे की परिवार को नीचे उतारा जा सके। उल्लखनीय है कि रीतेश गिरी गोस्वामी (47) भोजपुर रायसेन का रहने वाला है। शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे के आसपास वह अपनी पत्नी सीमा और तीन बच्चों को लेकर कस्तूरबा नगर, हनुमान मंदिर के पास पानी की टंकी पर चढ़ गया।

आसपास के लोगों की नजर पड़ी और उन्होंने पुलिस घटना की जानकारी दी। पिछली बार की तरह इस बार भी पुलिस ने टंकी पर चढ़ने का प्रयास किया और युवक ने परिवार समेत नीचे कूदने की धमकी दे दी। मामला बिगड़ता देख थाना प्रभारी अशोक परिहार और थाने का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया था। थाना प्रभारी अशोक परिहार ने भी उसे नीचे उतरने का कहा, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। मौके पर एएसपी राजेश सिंह भदौरिया और एसडीएम मनोज वर्मा ने भी उसे टंकी से नीचे उतरने की बात की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!