भोपालमध्यप्रदेश

MP : मुख्यमंत्री शिवराज ने की बड़ी घोषणा: जितेंद्र की शहादत पर, एक करोड़ की सम्मान निधि, पत्नी को सरकारी नौकरी

भोपाल न्यूज़ धमाका ///  हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद नायक कमांडर जितेंद्र कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर गृह ग्राम पहुंच गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम शिवराज ने जवान के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान निधि देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी, शहीद के नाम स्कूल का नाम रखने, गांव में स्मारक बनाने और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने सरकार ने घोषणा की है.

कमांडर जितेंद्र कुमार वर्मा मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के धामंदा गांव के रहने वाले थे. जितेंद्र सीडीएस बिपिन रावत के निजी सुरक्षा अधिकारियों में से एक थे. उन्होंने अपने कर्तव्य को निर्वहन करते हुए अपने प्राण गंवा दिए. जवान का पार्थिव शरीर दिल्ली से भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचा, तो फूलों से सजे सेना के वाहन में सड़क मार्ग के जरिए पार्थिव शरीर गृह ग्राम धामंदा पहुंचा.

इस दौरान जवान जितेंद्र कुमार वर्मा को अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ा. सड़क किनारे खड़े लोगों ने फूलों की बारिश की. सीएम शिवराज भी जवान को श्रद्धांजलि गांव पहुंचे. जहां उन्होंने श्रद्धांजलि देने के बाद जवान के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान निधि, शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी, शहीद के नाम स्कूल का नाम रखने, गांव में स्मारक बनाने और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की है.

तमिलनाडु में कुन्नूर के जंगलों में बुधवार दोपहर 12:20 बजे सेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई. इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत सेना के 14 अफसर सवार थे. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक जवान घायल है. इस घटना के बाद से देश भर में गम का माहौल है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!