भोपालक्राइममध्यप्रदेश

MP : होम्यौपैथी डाक्टर से दुष्कर्म

भोपाल न्यूज़ धमाका /// शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में होम्योपैथी की डॉक्टर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। डॉक्टर की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोस्ती के बाद आरोपी ने तलाकशुदा डॉक्टर से कहा कि वह अपनी पत्नी से खुश नहीं है और उसे तलाक देकर दूसरी शादी करना चाहता है। इसके बाद वह भिलाई से भोपाल आया और टीटी नगर स्थित एक होटल में रुककर डॉक्टर से संबंध बनाए। लगातार संबंध बनाने के बाद डॉक्टर ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी शादी की बात से मुकर गया। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

पुलिस के अनुसार 46 साल की महिला होम्योयोपैथिक डॉक्टर है। जनवरी 2021 में डॉक्टर की दोस्ती फेसबुक पर अतुल श्रीवास्तव नामक व्यक्ति से हो गई। दोनों में चेटिंग होती थी। अतुल ने पीड़िता को बताया कि वह केंद्रीय विभाग में अधिकारी है और उसकी पोस्टिंग भिलाई में है। दोस्ती होने पर दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिए। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी। बातचीत में डॉक्टर ने बताया कि वह तलाकशुदा है, जबकि अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपनी पत्नी परेशान है और उसे तलाक देना चाहता है। अतुल ने यह भी कहा था कि पत्नी को तलाक देने के बाद वह डॉक्टर से शादी कर लेगा।

प्राथिया डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि अतुल श्रीवास्तव जुलाई 2021 में वह भोपाल आया था। वह टीटी नगर इलाके के एक होटल में रुका था। अतुल के कहने पर डॉक्टर उससे मिलने के लिए होटल पहुंची। वहां अतुल ने उसे कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए। एक बार शारीरिक संबंध बनने के बाद अतुल उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा था। डॉक्टर ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी अतुल कहने लगा कि उसकी पत्नी से उसका तलाक नहीं हो सका है। तलाक होते ही शादी कर लेगा। बार-बार शादी का दबाव बनाने पर अतुल ने डॉक्टर को शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने थाने पहुंचकर अतुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!