भोपालक्राइममध्यप्रदेश

MP : इलेक्ट्रीशियन शादी का झांसा देकर कर रहा था युवती से दुष्कर्म

भोपाल न्यूज़ धमाका /// राजधानी के अशोका गार्डन स्थित अस्सी फीट रोड के निजी अस्पताल में काम नौकरी करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर चार साल से इलेक्ट्रीशियन दैहिक शोषण कर रहा था। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी शादी की बात से मुकर गया। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। टीला जमालपुरा इलाके में पहली बार दुष्कर्महोने के कारण शिकायत टीला जमालपुरा पुलिस से की गई। पुलिस ने बलात्कार समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली अनुसार 31 साल की युवती मूलत: जाटखेड़ी मिसरोद में रहती है। फिलहाल वह किराए का मकान लेकर सोनिया कॉलोनी, अशोका गार्डन में रह रही है। वह अस्सी फीट अशोका गार्डन के एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। वर्ष 2016 में सरीन खान अस्पताल में ऐसी रिपेयरिंग के लिए पहुंचा था। यहां युवती की उससे मुलाकात हो गई और दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी।

कुछ दिन बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। वर्ष 2017 में आरोपी सरीन उसे परिजन से मिलाने के बहाने अपने घर पुतली घर टीला जमालपुरा ले गया। वहां परिजन की गैरमौजूदगी में उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने उसका विरोध किया तो वह कहने लगा कि जल्द ही शादी कर लेंगे। इसके बाद वह युवती से लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा था। गत दिनों जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!