शहडोलक्राइममध्यप्रदेश

MP : भाई ने अपने ही भाई को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

शहडोल न्यूज़ धमाका /// जिले के बुढार थाना क्षेत्र में धान के बंटवारे को लेकर हुए मामूली विवाद में छोटे भाई ने बडे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने शव को दफनाने की तैयारी कर रहा था। आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़े भाई संतोष साहस की छोटे भाई विनोद से धान के बंटवारे को लेकर मामूली विवाद पर बड़े भाई के गर्दन पर कुल्हाडी से हमला कर दिया, जिससे संतोष की मौत हो गई। हत्या की घटना पर पर्दा डालने की नीयत से घर के ही दूसरे कमरे में उसे दफनाने के लिए जमीन में गड्ढा खोदकर शव के ऊपर मिट्टी डाल रहा था, तभी मृतक के पिता दुर्गा प्रसाद वहां आ गया।

उसने देखा कि उसके बड़े बेटे को छोटा बेटा जमीन पर दफना रहा है, आपत्ति करने पर हत्यारा बेटा पिता पर भी कुल्हाडी से हमला कर मौके से फरार हो गया। पिता ने मामले की जानकारी बुढार पुलिस को दी। मामले की जानकारी लगते ही बुढार थाना प्रभारी राजेशचंद्र मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। हत्यारे भाई को समीप के जंगल से पकड लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!