रायपुरछत्तीसगढ

ब्रेन हेमरेज की वजह से मोनिका की हालत बेहद नाजुक है

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ी गीतों से हर कार्यक्रम में लोगों की वाहवाही बटोरने वाली यंग सिंगर मोनिका की हालत गंभीर है। बिलासपुर की रहने वाली मोनिका को रायपुर लाया गया है। शहर के पचपेड़ी नाका स्थित प्राइवेट अस्पताल में इसका इलाज चल रहा है। ब्रेन हेमरेज की वजह से मोनिका की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

मोनिका खुरसैल ने कई छत्तीसगढ़ी गाने गाए हैं। रायपुर बिलासपुर में स्टेज शोज किए हैं। सोशल मीडिया पर कई फेमस छत्तीसगढ़ी एक्टर्स के साथ इनके कोलैब वीडियो हैं। मगर अब जब जिंदगी मुश्किल में है तो साथ देने वाला कोई नहीं है। खराब माली हालत से गुजर रहे.मोनिका के परिवार को सरकार और सामाजिक संस्थाओं से मदद की आस है।

अस्पताल में जहां मोनिका अपनी जिंदगी के लिए मौत से लड़ रही है उसकी ये हालत परिवार झेल नहीं पा रहा है। मोनिका की मां नहीं है। बुआ ने ही मां की तरह पाला, मोनिका अपनी बुआ को ही मां कहती थीं। मोनिका की बिगड़ती हालत वो देख न सकीं तीन दिन पहले ही उनका निधन हो गया।

बीते 8 नवंबर को मोनिका की दादी का देहांत हो गया। प्रिया शुक्ला ने बताया कि मोनिका के परिवार के लिए ये समय बेहद मुश्किलों भरा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!