रायपुरछत्तीसगढ

विधायक बृहस्पति का BJP पर बड़ा हमला

रायपुर न्यूज़ धमाका /// विधायक बृहस्पति सिंह कहा कि आज करीब 8:00 बजे के आसपास सोशल मीडिया पर सभी जगह छत्तीसगढ़ के 54 विधायकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की जा रही है. अपमानजनक शब्दों के साथ स्टिंग ऑपरेशन चलाने की बात की जा रही है. उस मैसेज में मुख्यमंत्री समेत सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रचा गया है.सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायकों और नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेसी विधायक थाने पहुंचे थे. सिविल लाइन थाने में कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह, विधायक कुलदीप जुनेजा समेत कई कांग्रेसी नेता शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे. इस दौरान कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है.इस संबंध में हमारे सभी कांग्रेस के विधायक बड़े दुखी और नाराज हैं, जो विधायक जहां हैं, इस वक्त वे संबंधित थानों में अपराध पंजीबद्ध करा रहे हैं. सभी कांग्रेसी खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के सभी थानों में FIR कराई जा रही है.भारतीय जनता पार्टी के जो लोग हैं,

उनकी नागपुर में देसी सेना है, वे अंग्रेजों की सेना है. वह छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर चुकी है. लगातार फर्जी पोर्टल मीडिया का रजिस्ट्रेशन कराकर ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही है.छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता और हमारे सभी विधायकों को यह मालूम है कि इनकी यह षड्यंत्र छत्तीसगढ़ में कामयाब नहीं होगा. इस FIR के बाद हम सरकार के साथ भी बातचीत करेंगे. ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार और विधायकों और मंत्रियों को लगातार बदनाम करने की, जो साज़िश मीडिया के द्वारा की जा रही है.संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ की जन भावनाओं को आहत पहुंच रही है. छत्तीसगढ़ में अस्थिरता की जो माहौल पैदा की जा रही है. शांत प्रदेश को आशांत करने की जो रणनीति बनाई जा रही है. भ्रामक समाचार प्रकाशित कर प्रदेश में दंगा फ़साद कराने की रणनीति तैयार की जा रही है. ऐसे बदनाम करने वाले सभी न्यूज़ एजेंसियों के ख़िलाफ़ बिलाईगढ़ विधायक और संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय के नेतृत्व में थाना सरसिवा बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार पहुंचकर FIR दर्ज कराने ज्ञापन सौंपा.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!