
सुकमा न्यूज़ धमाका /// पोटाकेबिन गादीरास मिच्चीपारा प्रबंधन की लापरवाही देखने को मिली है। जहां 28 बच्चों में सर्दी खांसी बुखार के लक्षण देखने को मिले है। सभी के जांच कराया गया जिसके बाद कोरोना वायरस में 4 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मामला सामने आते ही प्रशासनिक अमला जिला मुख्यालय से गादीरास पोटाकेबिन पहुंचा औऱ पूरे मामले की पुष्टि करते हुए सीएमएचओ सीबी प्रसाद बनसोड ने कहा कि पोटाकेबिन के 28 बच्चों की कोरोना जांच एंटीजन किट से की गई है। जिनमें चार बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है बच्चों को क्वारनटाइन किया गया है।
पोटा केबिन प्रबंधन की लापरवाही और गैर जिम्मेदारी भी सामने आई है। जिसमें यह पता चला कि पोटाकेबिन के बच्चे बगैर मास्क परिसर में घूमते हैं और तो और एक छोटे से कमरे में लगे टीवी को देखने 50 से अधिक बच्चे एक ही जगह इकट्ठे होकर देखने का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो उक्त पोटा केबिन में 4 बच्चों के पॉजिटिव आने के ठीक बाद का है जिसने यह देखने को मिला की बच्चों को मास्क मुहैया नहीं कराया गया है और बिना मास्क बच्चे एक दूसरे के सम्पर्क में दिखाई दे रहे हैं। बच्चों ने बताया कि उन्हें मास्क ही नही दिया गया है
