
जांजगीर न्यूज़ धमाका /// जिले के छपोरा मार्ग मे मोटरसाइकिल सवार स्कूली बच्चो को अज्ञात वाहन ने रौंदा दिया। घटना स्थल पर ही दोनो बच्चो की मौत हो गई। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर छपोरा स्कूल वैक्सीन लगवाने जा रहे थे उसी समय ये दर्दनाक हादसा हुआ।
दोनो बच्चे बरभाठां निवासी बताए जा रहे है। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों के साथ ग्रामीण चक्काजाम कर मुआवजे की मांग कर रहे है।

