जम्मू कश्मीरदेश

जम्मू कश्मीर : पुलिस टीम पर बड़ा आतंकी हमला, 2 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर न्यूज़ धमाका /// बांदीपोरा में गुलशन चौक पर पुलिस पार्टी पर आतंकवादियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं। इस हमले में दो जवान बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बांदीपोरा जिले में नाकाबंदी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर आतंकियों ने जमकर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के दौरान दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए। अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर दहशत का माहौल बना हुऐ है। अन्य पुलिस कर्मियों के घायल होने की भी खबर है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकी हमले की निंदा की है।

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर लिखा कि मैं बांदीपुर इलाके में पुलिस पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान मोहम्मद सुल्तान और फैयाज अहमद की जान चली गई। अल्लाह उन्हें जन्नत दे और मेरी परिवार के प्रति संवेदन है। हमले के तुरंत बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। घटना स्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!