जांजगीरछत्तीसगढ

जांजगीर : कर्ज लेकरपति ने पत्नी को चुनाव लड़वाया, हारने के बाद घर में हर दिन विवाद, अब तलाक तक जा पहुंचा मामला , पत्नी ने कराई एफआईआर

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// भारी भरकम कर्ज लेकर पति ने पत्नी को जिला पंचायत का चुनाव लड़वाया. बीजेपी महिला नेता मंजूलता टंडन पति की इच्छा का सम्मान करते हुए चुनाव लड़ने के लिए राजी हो गई. मगर मंजूलता टंडन चुनाव में हार गई. इस हार के बाद आए दिन घर में विवाद होने लगा. पति होरी राम टंडन पत्नी को हार के लिए जिम्मेदार मानते हुए ताने देने लगे. वाद-विवाद का सिलसिला चलता रहा. अब मामला तलाक तक जा पहुंचा है. पति होरी राम महिला नेता मंजूलता टंडन को तलाक देने के लिए धमकी देने लगे हैं. फ़िलहाल महिला नेता ने पामगढ़ थाने में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

बीजेपी की महिला नेता और सांसद प्रतिनिधि मंजूलता टंडन ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर को वह घर में ही थी. उनके पति होरी राम भी थे. इस दौरान उनमें विवाद हुआ और आरोप है कि होरी राम ने उनकी पिटाई कर दी. इसके चलते उनको कई जगह चोटें आई है. इस दौरान मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने किसी तरह बीच-बचाव किया. अब पति होरी राम उन्हें तलाक की धमकी दे रहे हैं और घर से निकल जाने के लिए कहा है.

मंजूलता टंडन ने साल 2019 में जिला पंचायत चुनाव लड़ा था. उन्हें क्रमांक-5 से पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया. हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. मंजूलता ने पुलिस को बताया कि इस चुनाव में काफी खर्च हुआ. यह रकम पति ने कर्ज के रूप में ली थी, लेकिन आज तक चुका नहीं सके हैं. इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता है. मंजूलता का कहना है कि चुनाव उनके इच्छा के विरूद्ध लड़वाया गया था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!