Uncategorized

महेन्द्र एवं आसमन को मिला उन्नत कृषक पुरस्कार आत्मा योजनांतर्गत उड़द के प्रदर्शन के लिए प्राप्त हुए 10 हजार की प्रोत्साहन राशि

कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक आत्मा योजनांतर्गत जिले के फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम पासंगी निवासी कृषक महेन्द्र पोयाम एवं ग्राम बड़ेडोंगर निवासी आसमन नाग को उन्नतशील कृषि कार्यों हेतु उन्नत कृषक पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके तहत् महेन्द्र पोयाम द्वारा फसल वर्ष 2019-20 में उड़द के उत्पादन के लिए दलहन उत्पादन के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तथा आसमन नाग के द्वारा लगातार धान उत्पादन के क्षेत्र में नवाचारों को समाहित करते हुए उत्पादन में वृद्धि के लिए पुरस्कृत किया गया। आसमन नाग द्वारा विगत 10 वर्षों से वैज्ञानिक विधि द्वारा कतार रोपाई मशीनों के सहयोग से की जा रही है। जिससे इन्होंने न सिर्फ अपने उत्पादन को बढ़ाया बल्कि आस-पास के ग्रामीणों को भी वैज्ञानिक विधि से कृषि के लिए प्रेरित किया। वर्तमान में उनके आस-पास के अन्य कृषक भी वैज्ञानिक विधि से कृषि कर लाभ ले रहे हैं। महेन्द्र पोयाम द्वारा एसडीओ उग्रेश देवांगन एवं बीटीटी कॉन्वेहनर आत्मा के विकासखंड तकनीकी प्रबंधक टिकेशवर नाग के निरंतर मार्गदर्शन में दलहनी फसलों की वैज्ञानिक विधि से प्लांटेशन करने का कार्य प्रारंभ किया था। दो वर्षों में उनके उत्पादन में दोगुनी वृद्धि हुई है। वे लगातार विभागीय योजनाओं का लाभ उठाते हुए उन्होंने अपनी आय में वृद्धि की है। उन्नत कृषक पुरस्कार के तहत् दोनों किसानों को आत्मा योजनांतर्गत 10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि चेक द्वारा प्रदाय किया गया। ज्ञात हो कि आत्मा योजनांतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड में प्रत्येक वर्ष धान, दलहन-तिलहन, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को यह पुरस्कार प्रदाय किया जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!