Uncategorized

चंद्र ग्रहण शुक्रवार 19 नवंबर को लगेगा इस सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, जानिए खास बातें

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार 19 नवंबर को लगने वाला है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण की सबसे खास बात ये है कि ऐसा 580 साल बाद होगा, जब इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। इतना लंबा चंद्र ग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था, उसके बाद से अभी तक इतना लंबा चंद्र ग्रहण नहीं लगा है। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें

 अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। इसके अलावा यह उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में देखा जा सकता है।

चंद्र ग्रहण का समय व तिथि

चंद्र ग्रहण शुक्रवार 19 नवंबर को लगने जा रहा है। यह भारतीय समय के अनुसार सुबह 11:34 बजे शुरू होगा और शाम 5:33 बजे समाप्त होगा। खंडग्रास ग्रहण की कुल अवधि 03 घंटे 26 मिनट की होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 59 मिनट होगी।

2021: मेष, कन्या, तुला, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए लाभकारी होगा चंद्रग्रहण

चंद्र ग्रहण की राशि और नक्ष

कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण वृष और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है, इसलिए यह चंद्र ग्रहण तुला, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। वहीं वृष, सिंह, वृश्चिक और मेष राशि के लोगों की दिक्कत बढ़ सकती है।

चंद्र ग्रहण के कारण नहीं लगेगा सूतक

भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण है इसलिए ग्रहण के दौरान सूतक नहीं लगेगा। ज्योतिषविदों की मानें तो भारत पर इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा. क्योंकि यह आंशिक यानी उपछाया ग्रहण है, तो सूतक काल नहीं होगा।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!