दिल्लीदेश

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यमुना नदी को अगले विधानसभा चुनाव तक साफ करने का किया वादा

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से यमुना नदी में जेहरीले झाग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं इस पर राजनीति गर्मा गई है। केंद्र से लेकर विपक्षी पार्टियों ने दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला। विपक्ष के हमले का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से यमुना नदी को साफ करने का वादा किया है।केजरीवाल ने कहा कि यमुना नदी 70 साल से गंदी है। जो दो दिन में साफ नहीं हो सकती, लेकिन अगले चुनाव तक यमुना नदी साफ हो जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि हम यमुना नदी को साफ करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। फिर भी समय लगेगा। कुछ नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (जल शोधन संयंत्र) स्थापित किए जा रहे हैं। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम भी चल रहा है।

जो प्लांट लगे हैं उनकी क्षमता बढ़ाई जा रही है। जो प्लांट उपयोगी नहीं हैं या पुराने हैं। उन्हें हटा कर नए प्लांट लगाए जा रहे है। उन्होंने आगे कहा कि यमुना नदी में 70 साल से गंदगी है। दो दिन में सफाई नहीं हो सकती। मैं दिल्ली के लोगों से वादा करता हूं कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यमुना नदी को साफ कर दिया जाएगा। जो भी काम हो रहा है, मैं खुद उसकी समीक्षा कर रहा हूं। केजरीवाल ने कहा कि झुग्गी और बस्ती की जो भी गंदगी नदी में गिरती है। वह अब सीवर में जाएगी। कई इलाके सीवर से नहीं जुड़े हैं, सरकार ने इन इलाकों को सीवर से जोड़ने का फैसला किया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!