संवाददता:- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका:- महिला दिवस पर लावण्या फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार मेघा तिवारी सहित 51 महिलाओं को किया सम्मानित। महिला दिवस के उपलक्ष्य में 51 महिलाओं और संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। गीत गा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।
इस कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथियों ने महिलाओं को ले कर अपने विचार व्यक्त किये कहा महिलाओं को व्यापार के मामले मे भी आगे बढऩा होगा महिलाएं कमजोर नही हैं उन्हें आगे बढऩे के लिये पुरुष कि आवश्यकता नहीं है। महिलाएँ खुद कारोबार कर सकती है महिला खुद मे एक शक्ति है और आगे बढ़ सकती है।
साथ ही संदीप शर्मा ने कहा हमारा उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना हैं उन्हें आगे बढाना है। इस कार्यक्रम मे महिलाओं के लिये गीत संगीत का आयोजन भी किया गया था जहा गायिकाओं ने गाना गा कर सबका मनोरंजन किया। कार्यक्रम मे गेम्स प्रतियोगिता समारोह से शमा बन्धा रहा।और कार्यक्रम को सफ़ल बनाया।
सम्मानीय मुख्य अतिथि उपस्थित रहे-
चंचल तिवारी (एड. एस पी)
शताब्दी पांडे (राष्ट्रीय प्रमुख – महिला सहकारी संस्था)
मधु अरोरा (प्रेसिडेंट- महिला चैम्बर)
आभा मिश्रा (संसरक्षक – महिला चैम्बर )
सुनिता चंसोरिया (दुर्गा कॉलेज)