उज्जैनमध्यप्रदेश

मंदिर के समीप पुरातत्व विभाग द्वारा की जा रही खोदाई,भूगर्भ से एक हजार साल पुराना मिला शिव मंदिर  

उज्जैन,न्यूज़ धमाका :- महाकाल मंदिर के समीप पुरातत्व विभाग द्वारा की जा रही खोदाई में प्राचीन इतिहास के नित नए रहस्य उद्घाटित हो रहे हैं। करीब 10 माह पहले इस स्थान पर भूगर्भ से एक हजार साल पुराना शिव मंदिर मिला था। अब इस मंदिर के पास खोदाई में एक और प्राचीन दीवार निकली है। संभावना जताई जा रही है कि शिव मंदिर के पास एक और मंदिर रहा होगा, यह दीवार उसी की है। इधर, शोध अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

शोध अधिकारी डा. धुरवेंद्र जोधा ने बताया कि नई दीवार पूर्व में निकले शिव मंदिर के तीन से चार फीट दूरी पर है। संभव है कि यह शिव मंदिर के अन्य भाग का हिस्सा हो, हालांकि निर्माण शैली व कलाकृतियों में थोड़ा अंतर नजर आ रहा है। इसे देखकर अन्य मंदिर होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

एक सप्ताह का समय लगेगा

शोध अधिकारी के अनुसार आगे की खोदाई में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। बात दें कि प्रबंध समिति द्वारा मंदिर के अग्रभाग में विस्तारीकरण कराया जा रहा है। समिति यहां अत्याधुनिक प्रतीक्षालय का निर्माण करने जा रही है। निर्माण एजेंसी उज्जैन विकास प्राधिकरण को बनाया गया है।

पुरा अवशेषों का मेजरमेंट जारी

बीते एक वर्ष से चल रही खोदाई में अब तक मुख्य आधार स्तंभ, छत व शिखर के भाग तथा मूर्तियां प्राप्त हो चुकी हैं। पुरातत्व विभाग ने पुरासंपदा को खोदाई स्थल पर संरक्षित किया है। अब इनका मेजरमेंट किया जा रहा है। बताया जाता है प्रबंध समिति पुरातत्व विभाग के सहयोग से प्राप्त अवशेषों से शोध मंदिर का निर्माण कराने की तैयारी कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!