कोरबाछत्तीसगढ

कोरबा : पत्नी ने पति के सिर पर डंडा से किया प्रहार , वहीं लुढ़क गया पति, फिर रात भर लाश के पास बैठे रोती रही

कोरबा न्यूज़ धमाका /// लेमरू थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने ही पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर रातभर उसके ही शव के पास बैठी रही। बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने बताया कि साहब मैंने ही अपने पति को मार डाला है। बताया गया कि खाना परोसने के विवाद में मैंने अपने पति की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार , लेमरू थाना के देवपहरी गांव में बासिक तिर्की और उसकी बीवी आरिन बाई रहते थे। मंगलवार की रात को दोनों के बीच खाना परोसने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरिन ने पास में रखा डंडा उठाया और बासिक के सिर पर कई वार किए। जिससे वह वहीं पर गिर गया, सिर से काफी खून बह गया था। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त आरिन के दोनों बच्चे अपने नानी के घर गए हुए थे।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त आरिन बाई ने इस वारदात को अंजाम दिया, तब उसने शराब पी रखी थी। पति-पत्नी दोनों शराब पीने के आदी थे। इसी के चलते दोनों ने खाना खाने के पहले शराब पी थी। उसी वक्त बासिन का दोस्त वहां पर पहुंचा था। दोस्त ने बताया कि वह भी बीच बचाव करने के लिए गया था। मगर आरिन ने उस पर भी डंडा चला दिया।

हमले में वह भी घायल हुआ है। घटना के बाद आरिन बाई पूरी रात शव के पास ही बैठी रोती रही।बुधवार की सुबह आस-पास के लोग और मृतक के दोस्त ने इस बात की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची ने जब आरिन बाई से पूछताछ की तो उसने बताया साहब मैंने ही अपने पति को मार है। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!