रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

शादी में हुआ चाकूबाजी, 6 घायल , 5 गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शनिवार को देर रात शादी में चाकूबाजी की वारदात में 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने चाकूबाजी के मुख्य आरोपित दिलकश अली समेत 5 आरोपितों को हिरासत में लिया है। पंडरी के खपराभट्टी में रहने वाले भरत साहू का शादी हो रहा था, दिन में निखिल साहू पटाका फोड़ रहा था तभी एक पटाका तरुण नगर निवासी बदमाश दिलकश अली के पास जाकर फूटा।

ALSO READ : गैंगरेप के बाद युवती को बिल्डिंग से फेंका , 4 गिरफ्तार

दिलकश अली ने निखिल साहू के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत दिन में ही पंडरी थाने में दर्ज हुई थी और पुलिस आरोपित की तलाश करी रही थी। देर रात करीब 12 बजे आरोपित दिलकश अली नशे में अपने 5-6 साथियों के साथ शादी समारोह में पहुंचकर निखिल साहू को ढूंढने लगा

तभी वहां समारोह में शामिल होने आए लोगों ने आरोपित को समझने की कोशिश कर रहे थे, दिलकश अली ने अपने साथ लाए चाकू से सामने आने वाले सभी बरातियों को ताबड़तोड़ चाकू मारना शुरू कर दिया।

जिससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद बारातियों के शोर मचाने के बाद ने दिलकश साथियों के साथ भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा भरत साहू समेत सभी पांचों घायलों को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर बताई गई है। चाकूबाजी में दूल्हा भरत साहू समेत देवेंद्र साहू, पुनीत साहू, लखन साहू और लक्की साहू व गोलू साहू घायल हुए

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!