खरगोनमध्यप्रदेश

खरगोन आज सुबह 10 बजे से 12 बजे तक महिलाओं को कर्फ्यू में दी छूट, इस दौरान दूध,सब्जी,किराना, उचित मूल्य की दुकान और दवाई की दुकानें रहेंगी खुली

खरगोन,न्यूज़ धमाका :- खरगोन कलेक्टर ने आज सुबह 10 बजे से 12 बजे तक महिलाओं को कर्फ्यू में छूट दी गई है। इस दौरान दूध, सब्जी, किराना, उचित मूल्य की दुकान और दवाई की दुकानें खुली रहेंगी। गैस एजेंसियां इस दौरान गैस की टंकी का वितरण कर सकेंगी। उचित मूल्य की दुकान से केरोसीन का वितरण नहीं होगा। यह छूट सिर्फ महिलाओं के लिए है और इस अवधि के बाद किसी के भी घर से बाहर मिलने पर उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवधि में केवल मेडिकल आवश्यक्ता के लिए ही वाहन का उपयोग करने को कहा गया है। नागरिक अपने नजदीकी किराना दुकान से ही समान खरीदें।

पीड़ित परिवारों से बोलीं कलेक्टर – दहशत में न छोड़ें घर, प्रशासन देगा सुरक्षा

यह शहर आपका है। शांति-व्यवस्था कायम रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। आप सुरक्षित हैं। बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस चौकियां खोली जाएंगी। पुलिस जवान तैनात रहेंगे। मकानों की दीवारों पर हेल्पलाइन नंबर लिखवाए जाएंगे और हर मोहल्ले से दो-दो लोगों की सूची बनाकर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जाएगी। यह बातें बुधवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी ने कहीं। वह उपद्रवग्रस्त क्षेत्र में लोगों द्वारा मकान बेचे जाने की सूचना लिखे जाने के बाद पीड़ित परिवारों से चर्चा कर रही थीं।

उल्लेखनीय है कि रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान संजय नगर क्षेत्र में पथराव और आगजनी हुई थी। इसके बाद रहवासियों ने अपने मकान बेचने संबधी सूचना दीवारों पर लिख दी। नईदुनिया में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और लोगों को समझाइश दी गई। उधर बुधवार शाम तक छह और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इसके पूर्व 95 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके थे। जिनमें से 89 को न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!