कांकेरछत्तीसगढ

कांकेर : आदिवासी से इसाई बनी मां के शव को अपनी ही जमीन में दफना नहीं पाया बेटा , गाँव के बहार हुआ अंतिम संस्कार

कांकेर न्यूज़ धमाका /// जिले के ग्राम पंचायत आतुरगांव के आश्रित ग्राम गोवर्धन के एक परिवार को अपने धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म में जुड़ना महंगा पड़ गया। दूसरे धर्म में जाने के कारण गाँव के लोग ग्राम में महिला को अपने रीति रिवाज से हटकर दूसरी रीति रिवाज से दफनाने नहीं देने के कारण बेटा अपनी जमीन पर अपनी माँ के शव को नहीं दफना पा रहा। प्रशासन से गुहार लगाई, प्रशासन ने टीम भेजी, परंतु समाचार लिखे जाने तक ग्राम के लोग प्रशासन की एक बात नहीं सुनी।

दरअसल पूरा मामला ग्राम पंचायत आतुरगांव के आश्रित ग्राम गोवर्धन का है जहां एक परिवार अपने समाज के लोगो के साथ अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय व कलेक्ट्रोरेट पहुंचे। ग्रामीण संग्राम उइके ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें ईसाई धर्म में जुड़ने के पश्चात ग्राम से बहिष्कृत कर दिया गया था। ग्राम के किसी भी कार्य करने से मना कर दिया गया था।

मेरी माता चैतीबाई उइके का निधन 14 दिसंबर की शाम को हो गया था, जिसका अंतिम संस्कार अपने घर के बाड़ी में करना चाहता हूँ, पर ग्राम के कुछ व्यक्ति को इससे आपत्ति है, जिसके चलते वे अंतिम संस्कार ग्राम में करने नही दे रहे जिसको लेकर प्रशासन के संज्ञान में लाया। प्रशासन व पुलिस की टीम गांव पहुंचकर गांव के लोगों को समझाने की कोशिश की, परंतु समाचार लिखे जाने तक कोई निर्णय नहीं हुआ। समाचार लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया।

ALSO READ : राजधानी के कैनरा बैंक में हुई उठाई गिरी मामला में पुलिस ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!