जांजगीरछत्तीसगढ

जांजगीर : कबाड़ बीनने की आड़ में चोरी , 24 मकानों को बना चुका है निशाना, अब हुआ गिरफ्तार

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया चोर कबाड़ बीनने की आड़ में पहले सूने मकानों की ताकझांक करता था फिर मौका देखकर वहां हाथ साफ कर देता था। इस दौरान कुत्ते भोंकते तो उन्हें गुलेल से मारकर भगा देता। निगरानी बदमाश होने के कारण चोरी का माल बेच नहीं पाता तो मध्यप्रदेश में जाकर जमीन पर गाड़ देता। पुलिस ने चोर से करीब 30 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं।

बिलासपुर के सिरगिट्‌टी निवासी दुर्गेश नाई को पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा है। जांच में पता चला कि वह निगरानी बदमाश है और अलग-अलग कोर्ट ने उसके खिलाफ 7 स्थाई वारंट जारी कर रखे हैं। पूछताछ में उसने बताया कि मनेद्रगढ़ में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पिछले साल लॉकडाउन से जांजगीर जिले के चांपा, जांजगीर, अकलतरा, बलौदा, पामगढ़ क्षेत्र में कबाड़ बीनने की आड़ में सूने मकानों को निशाना बना रहा था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने रेलवे स्टेशन को अपना आशियाना बना रखा था। वह ट्रेन से आता और फिर कबाड़ बीनने की आड़ में सूने मकानों की रेकी करता था। मकानों को चिन्हित करता और फिर रात में चोरी करने पहुंच जाता। इस दौरान अपने पास रखे गुलेल से कुत्तों को दूर से मार कर भगा देता। उसे अय्याशी की लत लग गई थी। इसके लिए जो भी चोरी करता, उसे जुआ-सट्टा खेलने में उड़ा देता था।

आरोपी ने 9 माह में 24 मकानों को निशाना बनाया है। इनमें चांपा क्षेत्र के 7, जांजगीर के 4, बलौदा, अकलतरा, पामगढ़ और शिवरीनारायण क्षेत्र में 17 मकानों के ताले तोड़कर सोने, चांदी के गहने और नगदी चोरी किए हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मध्य प्रदेश के अनूपपुर स्थित ग्राम बिजुरी से आधा किलो सोना, 4 किलो चांदी सहित 30 लाख रुपए के गहने बरामद किए हैं। एसपी प्रशांत सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्गेश नाई कई बार चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है। उसका कई थानों में वारंट है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!