जम्मू कश्मीरदेश

जम्मू कश्मीर : आर्मी मेजर ने खुद को मारी गोली

जम्मू कश्मीर न्यूज़ धमाका /// रामबन जिले में तैनात आर्मी ऑफिसर ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। खुद सेना ने इसकी जानकारी दी। सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के रहने वाले मेजर परविंदर सिंह ने शनिवार रात बनिहाल के खारी इलाके के महूबल में कैंप में बने अपने क्वार्टर में आत्महत्या कर ली। उन्होंने कथित तौर पर एके राइफल से खुद को गोली मार ली।

मेजर अभी हाल ही के दिनों में कंपनी कमांडर के तौर पर कैंप में शामिल हुआ था। आगे जानकारी देते हुए कहा कि मेजर के इस तरह के कदम उठाने के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उसने चौकी पर अपने क्वार्टर में खुद को गोली मार ली। जांच कर रहे आधिकारियों को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने यह कदम आखिर क्यों उठाया है। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या की वजड की तलाश शुरू हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!