रायपुरछत्तीसगढ

अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल 10 नवंबर को संचलान का होगा ट्रायल

रायपुर न्यूज़ धमाका /// 10 नवंबर को अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल में बस संचलान का ट्रायल होगा. रायपुर में बने नए बस स्टैंड की शिफ्टिंग को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. DSP की मौजूदगी में वीडियोग्राफी होगी. कलेक्टर सौऱभ कुमार और एसपी प्रशांत अग्रवाल ने इसके लिए 10 नवंबर की शाम 5ः30 बजे का समय निश्चित किया है कलेक्टर सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आज जिला कलेक्टोरेट के रेडक्रॉस भवन में बस संचालकों और बस मालिकों की बैठक लेकर नवीन बस टर्मिनल शीघ्र शुरू करने पर जोर दिया. पुराने बस स्टेंड पंडरी से इस नए बस टर्मिनल में शिफ्टिंग के दौरान आने वाली संभावित परिस्थितियों और कठिनाइयों और उनके समाधान पर चर्चा की.

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बैठक में सभी बस संचालकों और मालिकों से एक-एक करके उनकी बात, समस्याओं और शंकाओं को सुना और उन पर गंभीरतापूर्वक अध्ययन कर समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि राजधानी की गरिमा के अनुरूप रायपुर के भाठागांव में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल बनाया गया है.कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बस संचालकों और मालिकों के सुझाव से सहमत होते हुए कहा कि शाम के समय जब यातायात का दबाव काफी होता है, ऐसे समय अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल में अनेक बसों के आने-जाने के दौरान पड़ने वाले प्रभाव का आकलन किया जाना चाहिए, जिससे जरूरत पड़ने पर सभी जरूरी सुधार किए जा सकें. इस आकलन के लिए उन्होंने 10 नवंबर की शाम 5ः30 बजे का समय निश्चित किया. इस दौरान यातायात की वीडियोंग्राफी भी कराने को कहा. ट्राइयल रन के दौरान आरटीओ और डीएसपी ट्रैफ़िक को उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!