
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार रहीं एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का MMS वीडियो पिछले दिनों जमकर वायरल हुआ था. इस वीडियो में त्रिशाकर मधु एक शख्स के साथ इंटीमेट होती नजर आ रही थीं. सोशल मीडिया पर तमाम अकाउंट्स से इस वीडियो को शेयर किया गया. अब छठ के पावन पर्व पर त्रिशा ने पूजा करते हुए अपनी एक फोटो शेयर कर दी है जिसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया गया है.

इस फोटो में त्रिशाकर पीली साड़ी पहने नजर आ रही हैं और उन्होंने नाक से लेकर मांग तक का सिंदूर लगा रखा है. खुले बालों में त्रिशाकर बहुत खूबसूरत लग रही हैं और चूल्हे पर पूजा की तैयारियां करते दिख रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए त्रिशाकर मधु ने लिखा, ‘सात घोड़ों के रथ पर सवार, भगवान सूर्य आएं आपके द्वार, किरणों से भरे आपका घर संसार, छठ आपके लिए बन जाए समृद्धि का त्योहार’.
एक्ट्रेस ने यह कहकर अपना बचाव किया था कि किसी ने जान बूझकर ये वीडियो लीक कर दिया है ताकि फिल्म जगत में उनकी छवि खराब हो. हालांकि त्रिशाकर मधु ने यह नहीं कहा था कि ये उनका वीडियो नहीं है. ऐसे में लोग उनके निजी रिश्तों से लेकर उनके चरित्र तक पर सवाल उठाते दिखाई पड़े थे.




