छत्तीसगढखरोरा

ख़राब सड़क में बाइक से गिरकर मासूम की मौत, पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

खरोरा न्यूज़ धमाका /// प्रदेश में ऐसा पहला केस सामने आया है. ख़राब सड़क के चलते डेढ़ साल के मासूम बच्ची की मौत हो गई. मामले में एक राहगीर की शिकायत पर मासूम बच्ची के पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार तिल्दा के खम्हरिया निवासी विनोद वर्मा मंगलवार को अपनी पत्नी यामिनी के साथ डेढ़ साल की बेटी तानिया को लेकर अछोली जा रहे थे. अभी वे सिर्री मोड़ के पास पहुंचे थे कि सड़क ऊबड़-खाबड़ और टूटी होने के चलते तानिया अपनी मां की गोद से फिसल कर सड़क पर जा गिरी. हादसे के बाद बच्ची को परिजन खरोरा के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

हादसे वाली जगह से निकल रहे मंदिरहसौद निवासी खम्हन‎ वर्मा ने पुलिस को बताया कि विनोद की बाइक की स्पीड काफी तेज थी. वह लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चला रहा था. स्पीड भी करीब 80 किमी प्रति घंटा होगी. इसी के चलते तानिया फिसलकर सड़क पर गिरी. उसके जबड़े में चोट आई और मौत हो गई. इसके बाद राहगीर खम्हन वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची के पिता विनोद वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. अब देखना होगा कि इस केस को खरोरा पुलिस कैसे सुलझाती है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!