मुंबई

अनिल देशमुख को ED ने बनाया मुख्य अभियुक्त,कोर्ट में दायर की 700 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

मुंबई न्यूज़ धमाका /// महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल की है प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई के पीएमएलए कोर्ट में दायर 700 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अनिल देशमुख को मुख्य अभियुक्त बनाया है। चार्जशीट में पूर्व गृहमंत्री के दोनों बेटों ऋषिकेश देशमुख और सलिल देशमुख को आरोपी बनाया गया है। बता दें कि इस समय अनिल देशमुख और उनके पीए और पीएस भी जेल में हैं।

बता दें कि इसी साल 22 जुलाई को मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में परमबीर सिंह, 5 अन्य पुलिस वालों और 2 अन्य लोगों के खिलाफ एक बिल्डर से कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये मांगने के आरोप में केस दर्ज किया था। रिपोर्ट के अनुसार, आरोप है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता के होटल और बार के खिलाफ कार्रवाई का डर दिखाकर 11.92 लाख रुपये की वसूली की थी। वहीं मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार और जबरन वसूली का आरोप लगाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में अनिल देशमुख पर हस्तक्षेप करने और हर महीने 100 करोड़ रुपये तक की जबरन वसूली करने के लिए पुलिस का उपयोग करने का आरोप लगाया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!