बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ

अज्ञात युवक की ख़ून से सनी लाश मिली

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र में युवक की खून से लथपथ लाश मिली। उसकी हत्या पत्थर से सिर में वार कर करने की आशंका जताई जा रही है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना के संबंध में CSP स्नेहिल साहू ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने युवक के रक्त रंजित को शव देखकर पुलिस को सूचना दी। वारदात सिरगिट्टीज थाना क्षेत्र की है।

खबर मिलते ही TI फैजूल शाह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां पर दूसरे प्रदेशों के लोगों का भी आना जाना लगा रहता है। लिहाजा, पुलिस बाहर से आकर रहने वाले मजदूरों से भी जानकारी जुटा रही है। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया।

युवक की उम्र 30 से 35 साल आंकी जा रही है। वह जींस व हुडीज पहना है। घटनास्थल व आसपास बारीकी से जांच की जा रही है। शव के पास ही खून से सने पत्थर मिला है। पुलिस को शक है कि युवक के सिर में पत्थर से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। जांच के लिए डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!