कांकेरछत्तीसगढ

चारामा में आयोजित विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण और भूमिपूजन,विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का किया अवलोकन

कांकेर,न्यूज़ धमाका :- सीएम भूपेश बघेल ने कांकेर में चारामा में आयोजित विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान आमसभा स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के स्टालो का अवलोकन किया और हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण किए।

इससे पहले उन्होंने वहां के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 50.55 करोड़ रुपए की लागत के 127 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने इसके अलावा हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्री व सहायता राशि के चेक का वितरण भी किया और आम सभा को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेंड़िया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल सोरी, पूर्व राज्यसभा सांसद पी एल पुनिया उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!