कोरबाछत्तीसगढ

कोरबा : नाइट क्लब में बांउसरों ने 3 युवकों से की मारपीट

कोरबा न्यूज़ धमाका /// पाॅम माॅल में संचालित नाइट क्लब में मारपीट की घटना सामने आई है. मारपीट की घटना रविवार की है. विवाद की वजह बिल भुगतान बताया जा रहा है. जिसकी वजह से नाइट क्लब के बाउंसरों ने 3 युवकों के साथ मारपीट की है.

जानकारी के अनुसार बिल भुगतान को लेकर विवाद खड़ा हुआ था. जिसके बाद बाउंसरों ने कुछ और लड़को को बुलाकर उनके साथ मारपीट की. इस दौरान वहां मौजूद नाबालिग छात्र भी मारपीट का शिकार हुए.

इतना ही नहीं कर्मियों की ओर से छेड़छाड़ की अफवाह भी फैलाए जाने की खबर है. जिसे पीड़ित पक्ष ने मनगढंत बताया है.

पीड़ित प्रार्थी ने पुलिस चौकी सीएसईबी में रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिसमें उसने कहा है कि बीती रात वह अपने भाई अमरजीत शर्मा और दोस्त दीपक शर्मा के साथ ओएनसी बार गया था. बिल भुगतान को लेकर ओएनसी बार के कर्मचारियों से वाद-विवाद होने पर माल के कर्मचारी सहित 3-4 बाउंसरों ने मिलकर प्रार्थी और उसके भाई अमरजीत शर्मा, दोस्त दीपक शर्मा से गाली-गलौच कर मारपीट की. पुलिस चौकी सीएसईबी में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!