छतीसगढ़मनेन्द्रगढ़

शासकीय भूमि में कब्जा चढ़ाने के नाम पर किसान से पटवारी ने 10 हजार की मांगी रिश्वत, पैसे लेने के बाद भी नहीं किया काम 

umesh sheiwastava

मनेन्द्रगढ़ न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में पटवारी ने शासकीय जमीन में कब्जा चढ़ाने के लिए किसान से दस हजार रूपए की रिश्वत की मांग की। जिसके बाद पीड़ित ने पैसे के लेन-देन का वीडियो बना लिया और काम ना होने पर वीडियो वायरल कर दिया।

दरअसल यह पूरा मामला कोटाडोल की है। जहां पर पदस्थ पटवारी उमेश श्रीवास्तव ने किसान से  जमीन में कब्ज़ा चढ़ाने के लिए 10 हजार रिश्वत की मांग की। जिसके बाद पीड़ित किसान ने पटवारी का रिश्वत मांगते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो 10 दिन पहले का बताया जा रहा है। वीडियो जनकपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पटवारी उमेश श्रीवास्तव के घर में बनाया गया है।

रिश्वत लेने का विडियो हुआ वायरल 

ग्राम पंचायत जुइली निवासी देवमन यादव अपने भतीजे रामचंद्र यादव के साथ पटवारी के घर पहुंचे और शासकीय भूमि में कब्जा चढ़ाने के लिए पटवारी साहब के हाथ में पांच हजार रुपए दे दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैसे लेने के बाद पटवारी साहब देवमन यादव को मंगलवार को तहसील कार्यालय कोटाडोल में आने के लिए कहते है।

पैसे देने के बाद भी नहीं हुआ काम 

पीड़ित किसान के भतीजे देवमन यादव का कहना है कि मैंने पटवारी उमेश श्रीवास्तव को एक बार अपने घर जुइली में पांच हजार रुपए और दोबारा पटवारी के घर पांच हजार रुपए दिए। मगर पैसे लेने के बावजूद भी पटवारी ने शासकीय जमीन में कब्जा नहीं चढ़ाया। जब हम फोन करते हैं तो हमें गाली देते हैं। पैसे लेनें के बाद जब पटवारी ने जमीन में कब्जा नहीं चढ़ाया तब किसान के भतीजे ने वीडियो वायरल कर दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!