रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर में किसानो ने निकली टैक्टर रैली, एमएसपी की गारंटी के लिए विशाल आमसभा भी

रायपुर न्यूज़ धमाका ///आज छत्तीसगढ़ के किसान बड़ी संख्या में आज ट्रैक्टर रैली के साथ राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। लगभग 150 ट्रैक्टरों के साथ पूरे प्रदेश से यहां हजारों किसानों की मौजूदगी की खबर है। बूढ़ा तालाब धरना स्थल के समीप इनडोर स्टेडियम में किसानों की एक विशाल आमसभा होगी। इसके अलावा यह भी जानकारी मिली है कि एमएसपी की गारंटी को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल राजभवन और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने वाला है।

राजधानी रायपुर में इस आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखी है। यातायात की व्यवस्था प्रभावित न हो, इसलिए कई मार्गों पर बेरिकेड्स लगाए गए हैं। महाराजबंध तालाब के पास लगभग 150 ट्रैक्टर्स के पार्क होने की जानकारी मिल रही है। आंदोलन में शामिल होने पहुंच रहे ट्रैक्टर्स को पुलिस द्वारा शहर के बाहर ही रोकने की कोशिशें की जा रही हैं। इसके बावजूद भी आंदोलन स्थल के लिए तकरीबन 150 ट्रैक्टर्स के पहुंचने की खबर है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!