छतीसगढ़बलौदाबाजार

बलौदाबाजार चाकूबाजी में हुए हत्या के मामले में परिजनों ने आरोपी को कड़ी सजा देने और परिवार को मुआवजा देने की मांग की 

family of the deceased

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के लवन क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक सिरफिरे युवक ने गुपचुप बेचने वाले की चाकू मारकर हत्या कर दी। अब मृतक के परिजनों की मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले और उन्हें उचित मुआवजा मिले। 

मृतक की पांच बेटियां हैं और वह अपने घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। इस अप्रत्याशित घटना से परिवार वाले स्तब्ध हैं। मृतक विजय की पत्नी उप व्यवसाय में अपने पति से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही थी लेकिन अब वह भी असहाय हो चुकी है।

मदद मांगने कलेक्ट्रेट पहुंचा परिवार 

मृतक की पत्नी अपनी बेटियों के साथ लवन के ग्रामीण कलेक्टर ऑफिस में बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से मुलाकात करने पहुंचे। उनके परिजनों की मांग है कि, आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। परिजनों का कहना है कि, विजय की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। इसलिए शासन से उनकी मांग है कि, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और पिरवार के किसी भी एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए ताकि उनके परिवार का अच्छे से गुजर-बसर हो सके

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!