
संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव परमानन्द जैन महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम सोमवार 15 अगस्त 2022 को प्रातः ठीक 8ः45 बजे कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंड़िया ट्रेड़र्स सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यालय हाऊस न. सी-1, ईएसी कालोनी आक्सीजोन गार्ड़न केनाल लिंकिंग रोड रायपुर में आयोजित है।
आजादी के अमृत महोत्सव के इस राष्ट्रीय पावन पर्व पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में व्यापारी एवं उद्योगपति बन्धुओं आप सादर आमंत्रित है सभी व्यापारी उद्योगपति बन्धुओं एवं पदाधिकारियों से अनुरोध है कि समय का विशेष ध्यान रखे आजादी के अमृत महोत्सव के इस राष्ट्रीय पावन पर्व पर अपने-अपने घर एवं दुकानों तिरंगा अवश्य लगाये।