
रायपुर न्यूज़ धमाका /// दीपावली की रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया है. कांग्रेस नेता अजय साहू समेत आधा दर्जन लोगों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की है.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल ने कहा कि शहर के 2 अलग-अलग थानों में तोड़फोड़ की घटना की जानकारी मिली है. खमतराई और गुढियारी थाना इलाके में असमाजिक तत्वों ने करीब 4-5 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है. पुलिस को शिकायत मिली है. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जांच जारी है.

