रायपुरछत्तीसगढ

छत्‍तीसगढ़ में क्रिसमस के पहले कड़ाके की ठंड, प्रदेश में आ रही उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाओं की वजह से आने वाले तीन दिनों में चार डिग्री तक पारा और गिरेगा

रायपुर न्यूज़ धमाका// छत्‍तीसगढ़ में क्रिसमस वाले हफ्ते में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। प्रदेश में आ रही उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाओं की वजह से आने वाले तीन दिनों में चार डिग्री तक पारा और गिरेगा। इसकी वजह से विभिन्ना क्षेत्रों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाने के साथ ही ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही बीते छह दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।

शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। सुबह ठंडी हवाएं चलती रही। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। पेंड्रा में तो अधिकतम तापमान ही सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया है। रविवार 19 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि अभी आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आएगी। इसके चलते ठंड में भी बढ़ोतरी होगी।

बीते छह दिनों में गिरा अधिकतम व न्यूनतम तापमान

बीते छह दिनों में राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दोनों में ही दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। ठंडी हवाओं के आने और पार गिरने से ही ठंड अब बढ़ती जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!