भिलाईछत्तीसगढ

खुर्सीपार स्थित आवास में छह साल से काबिज अवैध कब्जाधारी, बीएसपी ने कर दिया बेदखल  

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- बीएसपी के खुर्सीपार स्थित आवास में छह साल से काबिज अवैध कब्जाधारी को 12 मई को बेदखल कर दिया गया। उक्त आवास बीएसपी कर्मचारी को अलाट होने के बाद भी अवैध कब्जाधारी आवास खाली नहीं कर रहा था। आज कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तथा छावनी पुलिस बल की उपस्थिति में बीएसपी के प्रवर्तन, आवास एवं भूमि विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।

अवैध कब्जेधारियों के विरुद्घ लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र नगर सेवायें विभाग के प्रवर्तन विभाग की टीम ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की। टीम ने खुर्सीपार के जोन-1 में स्ट्रीक् क्रमांक-5 क्वाटर क्रमांक 2 बी में कार्रवाई की।

उक्त आवास को अवैध कब्जेधारी से खाली करवाकर सील कर संपदा न्यालय को सौपा गया। संपदा न्यालय में पारित डिक्री का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई। उक्त आवास एक बीएसपी कर्मचारी को अलाट होने के बाद भी अवैध कब्जाधारी वहां से हटने को तैयार नहीं था। आज टीम ने कार्रवाई करते हुए आवास खाली कराया। इस दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस बल को बुलवाया गया था।

लगातार कार्रवाई

खुर्सीपार क्षेत्र में बीएसपी प्रवर्तन विभाग की लगातार तीसरी कार्रवाई रही। इससे पहले जोन-2 में फोरलेन के ठीक किनारे बीते 18 वर्षों से अवैध रूप से काबिज लोहा कारोबारी को बेदखल किया गया। संपदा न्यायालय ने सन 2004 में इसे लेकर डिक्री भी पारित किया था।

लगभग 9000 वर्ग फीट जमीन पर बने कब्जे को सील कर संपदा न्यालय को सौंपा दिया गया। इससे कुछ दिन पूर्व खुर्सीपार में ही 21 हजार वर्ग फीट भूमि को पारित डिक्री के आधार पर सील किया गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!