छत्तीसगढदुर्ग

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने दुर्ग जिले की तीन जिलों में 68 उम्मीदवार मैदानी जंग में

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- कांग्रेस पार्टी की युवा इकाई युवा कांग्रेस के संगठन का चुनाव गुरुवार से आरंभ हो गया। पूरे एक महीने 12 जून तक चलेगा वाले चुनाव में युवा वर्ग के संगठन में पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने मताधिकारी का उपयोग करेंगे। इस चुनाव में प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।

संगठन के लिहाज से सबसे ज्यादा तीन जिलों में दुर्ग विभक्त है, जहां से तीन अध्यक्ष निर्वाचित होंगे। तीनों जगह दो-दो दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे है।कांग्रेस संगठन के हिसाब से दुर्ग जिला तीन जिलों में बंटा हुआ है। दुर्ग जिला में दुर्ग शहर जिला, दुर्ग ग्रामीण जिला और भिलाई नगर जिला के रूप में बांटा है। तीनों संगठन जिला से अध्यक्ष बनने के लिए कुल 68 उम्मीदवार मैदान में हैं।

आनलाइन होगा मतदान

12 मई से 12 जून के मध्य कांग्रेस पार्टी की सदस्यता रखने वाले युवा वर्ग इसमें हिस्सा लेंगे, जिनकी उम्र 18 वर्ष से 35 के बीच हो। आनलाइन मतदान होगा। मतदाताओं को अपने चहेते और पसंदीदा प्रत्याशी को इंडिया यूथ कांग्रेस (आइवायसी) की वेबसाइट में मतदान की प्रक्रिया करने होगी।

दुर्ग के मतदाता तीन वोट डालेंगे। एक प्रदेश अध्यक्ष, दूसरा प्रदेश महासचिव और जिलाध्यक्ष के लिए। इसी प्रकार से भिलाई नगर में भिलाई जिलाध्यक्ष के साथ ही भिलाई नगर विधानसभा और वैशालीनगर विधानसभा के लिए अतिरिक्त वोट डलेंगे। दुर्ग ग्रामीण जिला में जिलाध्यक्ष के साथ ही पाटन, अहिवारा और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी एक-एक अतिरिक्त वोट डाले जाएंगे।

सबसे ज्यादा भिलाई नगर, तो सबसे कम दुर्ग शहर से नामांकन

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने दुर्ग जिले की तीन जिलों में 68 उम्मीदवार मैदान में है। इसमें भिलाई नगर जिला से सबसे ज्यादा 25 उम्मीदवार अध्यक्ष बनने के लिए भाग्य आजमा रहे है। तो वहीं दुर्ग शहर से 22 लोगों ने नामांकन किया है। इसी तरह से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से 21 ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!