रायपुरछत्तीसगढ

नरदाह रोड में खोली नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री आरोपी गिरफ्तार

पकड़ा गया आरोपी

रायपुर न्यूज़ आबकारी उपायुक्त अरविंद पाटले ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तड़के सुबह बलौदा बाजार रोड विधानसभा चौक के पास संदिग्ध वाहन की तलाश ली गई. इस दौरान वाहन में भरी 40 पेटियों में 2 हजार बोतल, कुल 360 बल्क लीटर गोवा फ़ॉर सेल मध्यप्रदेश की शराब और शराब निर्माण सामग्री जब्त की गई है, वाहन चालक आरोपी सतनाम सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी को गिरफ्तार किया है. आरोपी से पूछताछ करने पर मध्यप्रदेश जाकर शराब लाना बताया है. जब्त शराब की कुल कीमत करीबन 3 लाख रुपए के आस-पास आंकी गई है. आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.आरोपी से पूछताछ में नरदहा स्थित एक गैरेज नुमा जगह का खुलासा हुआ है. जहां सर्विस सेंटर की आड़ में नकली शराब बनाई जा रही थी. जानकारी के मुताबिक आरोपी के इस अवैध कारोबार के खेल में उसके बच्चें और पत्नी भी शामिल है

ख़बरे और भी है ………कुएं में गिरा ऑटो मौके पर 2 की मौत

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!