रायपुर,न्यूज़ धमाका :-यदि तहसील कार्यालय में कोई भी काम कराने के लिए राशि की मांग करता है तो इसकी शिकायत वाट्सएप में कर सकते हैं। साथ ही कार्यालयीन समय में इसकी लिखित शिकायत भी की जा सकती है। सोमवार को इस संबंध में सूचना रायपुर तहसील कार्यालय के बाहर टांग दी गई है।
सूचना में लिखा गया है कि किसी भी काम के लिए शासकीय-अशासकीय व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग की जाती है तो तत्काल इसकी शिकायत मोबाइल नंबर 9753056999 पर वाट्सएप के माध्यम से कर सकते है। कि कुछ दिनों पहले इंटरनेट मीडिया में इस प्रकार के समाचार प्रसारित हो रहे थे कि जाति प्रमाण पत्र के लिए पैसों की मांग की जा रही है। उसके बाद ही इस प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिए सूचना टांगी गई है।समस्याओं को होगा समाधानयदि किसी काम के लिए कोई पैसे की मांग कर रहा है तो इसकी शिकायत तुरंत करें। लिखित शिकायत भी की जा सकती है। आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
