कोरबा,न्यूज़ धमाका :- अपनी पदस्थापना के बाद से सुर्खियों में रहने वाली कटघोरा वन मंडल की डीएफओ शमा फारूखी का आखिरकार तबादला हो ही गया। पिछले दिनों कलेक्टर रानू साहू के साथ हुए विवाद के साथ ही वन मंडल क्षेत्र में होने वाले विभिन्न कार्यों में गड़बड़ी व फर्जी मजदूरी भुगतान के मामले सुर्खियों में आने के बाद जब जांच शुरू हुई तो रायपुर से तबादला आदेश भी जारी हो गया। डीएफओ शमा फारूखी के तबादले की सुगबुगाहट पिछले कुछ दिनों से चल रही थी। सूत्र बताते हैं कि विगत दिनों शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी उन्हें तबादला रुकवाने की कोशिशों को लेकर आड़े हाथों लिया गया था। डीएफओ अपना तबादला रुकवाने की फिराक में लगी हुई थीं, लेकिन कलेक्टर से विवाद के बाद एवं कई तरह की गड़बड़ियां सामने आने उपरांत उनके तबादले पर सरकार ने मुहर लगा दी। शमा फारुखी के स्थान पर प्रेमलता यादव कटघोरा की नई डीएफओ होंगी, जिन्होंने कटघोरा में पूर्व पदस्थापना के दौरान कोसाफल की तस्करी और अवैध पेड़ों की कटाई का मामला पकड़ा था। इनके अलावा राज्य सरकार ने वन विभाग में 59 बड़े फेरबदल भी किए हैं
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
August 11, 2025
फरसगांव में दो दर्दनाक घटनाएं: पिता ने लगाई फांसी, बेटे ने खाया जहर; कोतबा में नाबालिग ने की आत्महत्या
January 9, 2025
बलौदाबाजार पुलिस ने मोबाइल लूटकर फरार हुए तीन युवकों को किया गिरफ्तार, चाकू की नोक पर कंपनीकर्मी से मोबाइल लूटकर भाग निकले थे
September 19, 2024
रायगढ़ जिले के सबसे बड़े कालेज का हाल बेहाल, कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर विरोध में छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन
August 8, 2024
नाला बना मुसीबत: कई बार निर्माण मांग किए जाने के बाद भी नहीं हुआ समाधान, पार्षद खुद उतरे नाले की सफाई करने
August 3, 2024
पिता की हत्या करने वाले शख्स को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई भेजा जेल
August 3, 2024
छत्तीसगढ़ में पेड़ों के तनों पर रंगाई करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
July 29, 2024
मां और बेटी की मिली घर में अधजली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
July 29, 2024
गंगरेल डैम में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, खुदखुशी या हत्या जांच में जुटी पुलिस
July 27, 2024
उफन रहे नदी-नालों को पार करने की कोशिश नहीं छोड़ रहे लोग, बह रही बाइक को बचाया गया.. देखिए वीडियो
July 26, 2024


